Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आतंकी कर सकते हैं हमला! नए साल पर हाई अलर्ट

Share

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, नए साल के कार्यक्रमों पर रहेगी नजर

मुंबई। नए साल के उपलक्ष्य में किसी भी प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुंबई में सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश और साप्ताहिक अवकाश को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी भी प्रकार के आतंकी हमले की रोकथाम के लिए मुंबई पुलिस तैयार हो गई है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। इसके अलावा, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार होने के बाद राज्य में 25 दिसंबर से ही रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइक कर्फ्यू लागू है। इसके मुताबिक पांच से अधिक लोगों को एक जगह पर इकट्ठे होने पर पाबंदी है।

इसके अलावा, महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया है।


Share

Related posts

Coronavirus pandemic: BCCI suspends all domestic tournaments including Irani Cup

Admin

जबरन वसूली के लिए किया डिप्टी सीएम के नंबर का इस्तेमाल

samacharprahari

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

samacharprahari

Leave a Comment