Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

इजराइल ने चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Share

यरूशलम। वेस्ट बैंक में आतंकवादी समूह हमस के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान के दौरान इजराइली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम चार बंदूकधारी फलस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

रविवार को हुई हिंसा हालिया सप्ताहों में वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच हुई सबसे घातक हिंसा है। यह हिंसा इस साल गाजा पट्टी में इजराइल और हमस के बीच 11 दिन तक चले युद्ध के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर जेनिन में एक फलस्तीनी की गोली मारकर हत्या की गई, जबकि उत्तरी यरूशलम के बिड्डू में तीन अन्य लोगों की मौत हुई। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा कि इजराइली सुरक्षा बलों ने वेस्ट बैंक में आतंकी संगठन के सदस्यों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जो आतंकवादी हमले करने वाले थे। सैनिकों ने ”वही किया जिसकी उनसे उम्मीद थी।” और सरकार ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है।


Share

Related posts

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का विरोध

Prem Chand

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar

Leave a Comment