Samachar Prahari
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

टी-20 विश्‍व कप में भारत-पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत

Share

आईसीसी ने की टी20 विश्‍व कप के ग्रुप की घोषणा

मस्‍कट। क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की बात है कि उन्‍हें दो चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आईसीसी टी-20 विश्‍व कप 2021 के ग्रुप की घोषणा कर दी है। 17 अक्‍टूबर से 14 नवंबर तक यह टूर्नामेंट बीसीसीआई की मेजबानी में ओमान और यूएई में आयोजित होगा। खिताब के लिए 12 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। पहले क्‍वालीफायर्स चरण होगा, जिसमें आठ टीमों को शामिल किया गया है। क्‍वालीफायर्स को दो ग्रुपों ए और बी में बांटा गया है। प्रत्‍येक ग्रुप में चार टीमें रखी गई हैं।

सुपर 12 में दो टॉप की टीम

आईसीसी टी-20 विश्‍व कप 2021 के ए ग्रुप में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और नामीबिया को रखा गया है, जबकि बी ग्रुप में बांग्‍लादेश, स्‍कॉटलैंड, पापुना न्‍यू गिनी और ओमान को रखा गया है। क्‍वालीफायर्स राउंड में ग्रुप ए और बी की शीर्ष 2 टीमों को सुपर-12 में जगह मिलेगी।

भारत-पाकिस्‍तान एक ग्रुप में
आईसीसी के कार्यवाहक प्रमुख कार्यकारी ज्‍योफ एलार्डिस ने कहा कि 20 मार्च 2021 की टीम रैंकिंग के आधार पर ग्रुप का चयन किया गया है। इसमें ग्रुप-1 में इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज, ग्रुप ए का विजेता, ग्रुप बी का रनर्स-अप है। वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्‍तान, न्‍यूजीलैंड, अफगानिस्‍तान, ग्रुप ए रनर्स-अप और ग्रुप बी विजेता हैं।

बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘आईसीसी पुरुषों के टी20 विश्‍व कप की मेजबानी करके ओमान विश्‍व क्रिकेट के नक्‍शे में आएगा, जो कि अच्‍छा है। इससे युवा खिलाड़‍ियों की क्रिकेट में दिलचस्‍पी बढ़ेगी। हमें पता है कि दुनिया के इस कोने में यह विश्‍व स्‍तरीय समारोह होगा।’

आईसीसी पुरुषों टी20 विश्‍व कप 2021 के लिए स्‍थान होंगे- दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम, अबुधाबी का शेख जायेद स्‍टेडियम, शारजाह स्‍टेडियम और द ओमान क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा जल्‍द ही होगी।


Share

Related posts

फेस मास्क में नकल का हाईटेक तरीका

samacharprahari

ईडी ने चंदा कोचर के पति को गिरफ्तार किया

samacharprahari

सीडीएस से सैनिकों के खाने, कपड़ों को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल

samacharprahari

Leave a Comment