ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज से 22 मरीजों की मौत

Share

मुंबई। नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन टैंकर में लीक की गड़बड़ी सुधारने के लिए 30 मिनट सप्लाई रोकी गई थी। हालांकि परिजनों का कहना है कि सप्लाई 30 मिनट नहीं, बल्कि 2 घंटे तक बंद थी। दोपहर 12:30 बजे के करीब अचानक ऑक्सीजन आनी बंद हो गई थी। ऑक्सीजन सप्लाई रुकते ही मरीजों की तबीयत खराब होने लगी।

जान गंवाने वाले सभी कोरोना मरीज, अब जांच शुरू

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि 11 महिलाओं और 11 पुरुषों की जान इस हादसे में गई है। सभी कोरोना मरीज थे। इस घटना की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए आईएएस अधिकारी, इंजीनियर, एक सीनियर डॉक्टर की टीम को जिम्मा सौंपा गया है। जापान की एक मल्टीनेशनल कंपनी कई साल से यहां ऑक्सीजन सप्लाई कर रही थी।

विपक्षी दल भाजपा ने इस तरह की घटनाओं की जांच कराने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पंकजा मुंडे, और चंद्रकांत पाटिल समेत कई नेताओं ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से तत्काल आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना चाहिए।


Share

Related posts

रिश्वतखोरी के आरोपी को कोर्ट ने हिरासत में भेजा

samacharprahari

आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पुल गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

samacharprahari

ईडी के सामने पेश होंगे राहुल, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

samacharprahari

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा

Prem Chand

इंडोनेशिया में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

Prem Chand

कुवैत में आग लगने से एक भारतीय परिवार के चार लोगों की मौत

Prem Chand