ताज़ा खबर
Otherऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

कोविड-19 संक्रमण के डर से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती: सर्वेक्षण

Share

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी और लागत बढ़ने के कारण भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मार्च महीने में थोड़ी सुस्त हुई है। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह कहा गया। भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक फरवरी के 55.3 से घटकर मार्च में 54.6 पर पहुंच गया है। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले गतिविधियां कुछ सुस्त हुई हैं, लेकिन यह पिछले लगातार छह महीने से वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि मार्च में सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक लगातार छठे महीने 50 अंक से ऊपर रहा। सूचकांक का 50 से ऊपर रहना वृद्धि यानी विस्तार का संकेत देता है, जबकि 50 से नीचे का सूचकांक बताता है कि उत्पादन में गिरावट आई है। आईएचएस मार्केट की सहायक निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डी लीमा ने कहा, ‘चुनावों के चलते मांग में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कोविड-19 महामारी और आवाजाही में रोकथाम से चुनौतियां बढ़ी हैं।’ लीमा ने चेतावनी दी कि महामारी का प्रकोप बढ़ने और रोकथाम बढ़ने से अप्रैल में उल्लेखनीय सुस्ती आ सकती है।


Share

Related posts

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

हैकर्स ने साफ कर दिए आठ करोड़ डॉलर की क्रिप्टो करेंसी

Amit Kumar

एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक

Prem Chand

जम्मू-श्रीनगर हाइवे 150 फुट बहा

Vinay

फर्जी दस्तावेज से पाई थी नौकरी, अब केस दर्ज

samacharprahari

ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बना रहा है सेंट्रल रेलवे

samacharprahari