ताज़ा खबर
OtherTop 10दुनियाबिज़नेस

डिज्नी थीम पार्क के 28 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

Share

डिज्नी के 28 हजार कर्मचारियों पर बेरोजगारी की मार

न्यू यॉर्क। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में बेरोजगारी का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने अपने थीम पार्कों में कार्यरत लगभग 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के लंबे समय तक प्रभावी होने के मद्देनजर अमेरिका के अधिकांश थीम पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

 

डिज्नी पार्क के चेयरमैन जोश डी अमारो ने इस संबंध में कहा कि यह फैसला काफी दुखदायी है। लेकिन कोविड 19 की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबार के साथ ही सामाजिक दूरी के नियम की बाध्यता, कम से कम कर्मचारी संख्या में काम चलाना और महामारी के लंबे समय तक बने रहने जैसे अनिश्चितता वाले माहौल में यह एकमात्र संभव विकल्प है। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में फिलहाल प्रतिबंध हटाए जाने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, जिससे कि डिज्नीलैंड फिर से खुल सके, इसलिए छंटनी का फैसला लेना पड़ा।

कंपनी ने कहा कि वह थीम पार्क के अपने करीब 28,000 कर्मचारियों या लगभग एक चौथाई कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बता दें कि अकेले कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में डिज्नी के थीम पार्कों में महामारी से पहले तक करीब 1,10,000 कर्मचारी कार्यरत थे। अब नई नीति के तहत छंटनी की घोषणा के बाद कर्मचारियों की यह संख्या 82 हजार के करीब रह जाएगी।

बता दें कि जुलाई के मध्य में फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड आंशिक रूप से फिर से खोला गया था। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस की वजह से वहां कम ही पर्यटक पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी अब कर्मचारियों की प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों के साथ भी बातचीत शुरू करेगी।

 


Share

Related posts

अगस्त में जनता बेहाल, फिर पड़ी महंगाई की मार

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

MGNREGA से NBA तक: मोदी सरकार की ‘नाम बदलो नीति’ पर सियासी घमासान

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में आतंक का नया चेहरा: 11 साल में 3,000 आतंकी हमले, 650 शहादतें

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन में टीवी टावर को उड़ाया, 5 नागरिकों की मौत

Amit Kumar

सैन्य अभ्यास की तैयारी में यूएस-दक्षिण कोरिया, नॉर्थ कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

samacharprahari