ताज़ा खबर
Otherराज्य

नकली अधिकारी बताकर 54 हजार की लूट

Share

मुंबई। कोविड जांच ​​अधिकारी बता कर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के चेंबूर इलाके में दो लोगों को कथित तौर पर कोविड जांच ​​अधिकारी बताने और धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चेंबूर निवासी पीड़ित अब्दुल शेख ने बताया कि 30 जून को वह चेंबूर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसी समय दोनों आरोपियों ने उस पर लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया। दोनों ने खुद को कोविड 19 जांच अधिकारियों के रूप में पेश किया। निरीक्षण करने के बहाने आरोपियों ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग में रखे उससे एटीएम कार्ड को निकालकर जबरन 54,000 रुपये बैंक से निकाल लिए।
चेंबूर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेंबूर पुलिस स्टेशन के क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक हेमंत गुरव ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है।


Share

Related posts

जीडीपी में गिरावट की नारायणमूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज: ‘मोदी है तो मुमकिन है’

samacharprahari

संकट से जूझ रही लॉन्ग टर्म परियोजनाओं के लिए एनबीएफआईडी बिल मंजूर

Prem Chand

सरकार ने रक्षा डील में ऑफसेट क्लॉज ख़त्म किया

samacharprahari

अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे का निधन

Prem Chand

कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पुलिस की नियुक्ति पर बवाल

Prem Chand