Samachar Prahari
Otherराज्य

बच्ची के रोने से मां की जान बची

Share

मुंबई। तीन साल की एक बच्ची ने अपनी मां की जान बचा ली। बच्ची की मां ने फांसी लगा ली थी और बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बंद घर से बच्चे के रोने की आवाज से मोहल्ले वाले सतर्क हो गए और उन्होंने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। समय रहते बच्ची की मां को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। घटना उल्वे नवी मुंबई की है।

नवी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कुछ लोगों ने फोन करके एक फ्लैट से बच्चे की रोने की आवाज आने की सूचना दी थी। कंट्रोल रूम से सूचना एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। अधिकारियों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटकी एक महिला को नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने जल्दी से महिला को अस्पताल पहुंचाया।


Share

Related posts

70 ‘गायब’ मरीजों की तलाश में है मनपा-पुलिस

samacharprahari

जस्टिस डिलिवरी सिस्टम में यूपी फिसड्डी, महाराष्ट्र अव्वल

samacharprahari

होनासा कंज्यूमर का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा

samacharprahari

Leave a Comment