ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

60 लाख वोटरों को हटाना लोकतंत्र पर हमला, मालेगांव फैसले पर भी डिंपल ने उठाए सवाल

Share

डिंपल यादव का चुनाव आयोग पर तीखा वार

✍🏻प्रहरी संवाददाता, लखनऊ। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने बिहार चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का विशेष गहन संशोधन (SIR) और मालेगांव विस्फोट मामले के फैसले पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 60 लाख वोटरों को हटाने का फैसला चुनाव आयोग और सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है, जबकि मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले की समयावधि पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।

डिंपल यादव ने कहा कि एसआईआर चुनाव से ठीक पहले क्यों किया जा रहा है? यह सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करता है। 60 लाख वोटरों को हटाया गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार मुक्त और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती। उन्होंने आगे कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला है और विपक्ष व बिहार की जनता की मांगों को अनदेखा करना गंभीर चिंता का विषय है।

मालेगांव विस्फोट मामले पर प्रतिक्रिया

वहीं, मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है, लेकिन संदेह बरकरार है। इस फैसले की समयावधि पर भी सवाल उठते हैं, क्योंकि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की चर्चा के बीच आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कई सवाल अनुत्तरित रह गए हैं।

 


Share

Related posts

अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर, रूस दूसरे पर, जानें किस नंबर पर पहुंचा भारत

Prem Chand

पांच साल में इंडियन करेंसी की वैल्यू 10 रुपये घटी

samacharprahari

दबंग ने मामूली विवाद में पल्लेदार को मारी गोली

Prem Chand

290 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी

samacharprahari

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 3545 नए मामले, 27 लोगों की मौत

Prem Chand

सच के लिए लड़ने वालों को डराया व खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

samacharprahari