Samachar Prahari
Other

शिवसेना टूटी, मुंबई संवरी : शिंदे

Share

मुंबई, 21 जून 2025 । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में टूट को लेकर तीखा बयान दिया। मुंबई में आयोजित योग कार्यक्रम में शिंदे ने कहा, “वह एक मैराथन योग था, जिसने महाराष्ट्र की दिशा बदल दी। शिवसेना के विभाजन से मुंबई में विकास को गति मिली है।”

शिंदे ने आगे कहा कि आज मुंबई कोस्टल रोड, अटल सेतु और मेट्रो जैसी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो पहले अधर में थीं। बीएमसी चुनावों की आहट के बीच शिंदे ने कहा कि मुंबई में अब बदलाव साफ नजर आ रहा है और उनकी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह के मार्गदर्शन में लोगों के लिए काम कर रही है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना के स्थापना दिवस पर ‘कम ऑन किल मी’ जैसा फिल्मी डायलॉग बोल चुके हैं। इस पर पलटवार करते हुए शिंदे ने कहा, “21 जून को हमने बड़ा योग किया था, जिससे बदलाव की शुरुआत हुई। अब जनता विकास देख रही है।”


Share

Related posts

आधार और लिंकिंग का ‘ठंडा’ पेंच, 10 लाख बच्चे राहत से दूर

samacharprahari

भारत साकार करेगा टूरिज्म सेक्टर का विजन 2035

Prem Chand

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 15 पार्षदों ने बगावत की, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन

samacharprahari

Leave a Comment