Samachar Prahari
Other

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Share

नई दिल्ली, 30 नवंबर 2024। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने की घटना को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कैलाश के सावित्री नगर इलाके में केजरीवाल जी की पदयात्रा थी। इसमें हजारों की संख्या में लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, नौजवान उनको देखने के लिए, उनको आशीर्वाद देने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। अरविंद जी सबसे मिलते थे। उसी समय एक आदमी ने उनपर हमला कर दिया। मैं उनके साथ था। मेरी जैकेट भी गीली है।

एक आदमी ने उनके ऊपर स्प्रिट फेंकी। सूंघा हमने। उनको जिंदा जलाने की कोशिश की थी। उसके एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस। वह स्प्रिट उनके और मेरे ऊपर गिरी। मेरे कार्यकर्ता मु्स्तैद थे। स्प्रिट तो फेंक दिया लेकिन माचिस नहीं जला पाए। आज दिल्ली के बीचोंबीच केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर हमला करनेवाले कथित आरोपी की फोटो जारी की है। पार्टी ने कहा कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है। पुलिस के मुताबिक, लिक्विड फेंकने के प्रयास को विफल कर दिया गया और मालवीय नगर थाने के एसआई संदीप ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। कथित व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत है।


Share

Related posts

UP Politics: अखिलेश-आज़म मुलाकात से सपा में मुस्लिम नेतृत्व का संतुलन साधने की कोशिश

samacharprahari

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Prem Chand

ED का एक्शन: महाराष्ट्र के JIIU ट्रस्ट की 406 करोड़ विदेशी फंडिंग जांच

Prem Chand

Leave a Comment