ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

जापान: टोक्यो में रनवे पर दो विमानों की टक्कर से लगी भीषण आग

Share

-लैंडिंग के दौरान हुई दो विमानों में टक्कर, प्लेन में सवार थे 379 यात्री

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान में रनवे पर ही भीषण आग लग गई। इसमें से एक विमान जापान एयरलाइंस का था, जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है। जापान एयरलाइंस के विमान में कुल 379 यात्री सवार थे। हालांकि, घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन पांच यात्री लापता हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। जब तक यात्रियों को बाहर निकाला जाता तब तक आग ने पूरे विमान को अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार, कोस्ट गार्ड के विमान को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उसमें आग लगने जैसी कोई सूचना नहीं आई है और न ही उसमें सवार यात्रियों का पता चल सका है।

जापान एयरलाइंस का कहना है कि विमान होक्काइडो के न्यू चिटोस हवाई अड्डे से टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर पहुंचा था। हनेडा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान (उड़ान संख्या 516) जापान तट रक्षक विमान (Coast Guard Aircraft) से टकरा गया।
जापानी कोस्ट गार्ड का बयान आया है कि यात्री विमान से टक्कर की सूचना के बाद से तट रक्षक विमान के 5 सदस्य लापता हैं, जबकि पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

 

 


Share

Related posts

‘पेंडोरा पेपर्स’ ने सैकड़ों भारतीयों के विदेशी वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश किया

samacharprahari

IND vs SL: श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

samacharprahari

ईडी सिर्फ ‘आपराधिक साजिश’ के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा नहीं दर्ज करेगी 

samacharprahari

‘मिलावटखोरों के पोस्टर नहीं आईना लगाए BJP’ योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

samacharprahari

अवध ओझा “आप” में शामिल

Prem Chand

कोरोना संकट के बीच भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

samacharprahari