Samachar Prahari
Other

आजम, अब्‍दुल्‍ला और तंजीन फातिमा को 7 साल की सजा

Share

रामपुर, 18 अक्टूबर 2023 : दो जन्‍म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्‍दुला आजम, आजम खान और उनकी पत्‍नी तंजीन फातिमा को दोषी करार दे दिया है। तीनों को सात-सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी विधायक आकाश सक्‍सेना ने 2019 में अब्‍दुल्‍ला आजम के खिलाफ दो जन्‍म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था। इसमें आजम खान और उनकी पत्‍नी तंजीन फातिमा भी आरोपी हैं। इस बीच, संभावित फैसले को देखते हुए रामपुर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी मामले में आजम खान करीब ढाई साल जेल में बंद थे। पत्नी और बेटे भी जेल गए थे।

गौरतलब है कि अब्‍दुल्‍ला आजम पर एक जन्‍म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका और दूसरा लखनऊ लखनऊ नगर निगम से बनवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों जन्‍म प्रमाणपत्र का सुविधानुसार इस्‍तेमाल किया गया। विधायक आकाश सक्‍सेना के वकील संदीप सक्‍सेना ने बताया कि मंगलवार को अब्‍दुल्‍ला आजम की ट्रांसफर अपील सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी थी।


Share

Related posts

महिला पर 30 बार चाकू से हमला

samacharprahari

केंद्र के इशारे पर महाराष्ट्र की ‘सेंट्रल’ सरकार ने लिए आठ फैसले

samacharprahari

सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं सिसोदिया : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

Leave a Comment