ताज़ा खबर
Other

तेलंगाना में माओवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

Share

हैदराबाद, 13 अक्टूबर : तेलंगाना के मुलुगु जिले में माओवादी के लिए कथित तौर पर संदेशवाहक के रूप में काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान दो मोटरसाइकिल को रोका और चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि इनके थैले से विस्फोटक सामग्री समेत अन्य वस्तुएं बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान, चारों लोगों ने बताया कि वे माओवादी पार्टी का क्रांतिकारी साहित्य और बारूदी सुरंगों में इस्तेमाल होने वाली जिलेटिन की छड़ें ले जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि इन सामग्रियों को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाया जाना था। वाजीदू पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Share

Related posts

विकसित अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक पटरी पर लौटेंगी : आईएमएफ

samacharprahari

मोबाइल सटाते ही हो जाएगी पेमेंट, गूगल पे ने की शुरुआत

Prem Chand

तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 53 लोगों की मौत, 62 घायल

samacharprahari

कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए माननीय

samacharprahari

कैग रिपोर्ट में बेपर्दा हुआ ‘सुशासन’!

samacharprahari

सावधान! वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज हो रही ठगी

Prem Chand