Samachar Prahari
एजुकेशनराज्य

जुलाई में आएंगे एसएससी बोर्ड के नतीजे

Share

मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई में घोषित कर दिया जाएगा। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2020) की घोषणा जुलाई मध्य में और महाराष्ट एसएससी रिजल्ट की घोषणा जुलाई अंत में की जाएगी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट maharesult.nic.in पर जारी करेगा।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी, जबकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की भूगोल विषय की परीक्षा नहीं हो पाई थी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के लगातार बढ़ने के बाद सरकार ने पेपर रद्द कर दिया था। अन्य विषयों के औसत अंक के आधार पर नतीजे घोषित करने की बात कही गई थी।


Share

Related posts

‘पेंडोरा पेपर्स’ ने सैकड़ों भारतीयों के विदेशी वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश किया

samacharprahari

एनआईए के फर्जी डीसीपी ने कारोबारी को ठगा

Prem Chand

महिला अपराध के 90 फीसदी मुकदमे लंबित

samacharprahari

Leave a Comment