ताज़ा खबर
क्राइमताज़ा खबर

रिश्वतखोरी के आरोपी को कोर्ट ने हिरासत में भेजा

Share

उम्मीदवारों की पॉजिटिव मेडिकल रिपोर्ट के बदले मांग रहा था रिश्वत

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भारतीय नौसेना के अश्विनी अस्पताल  में कार्यरत एक मेडिकल कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कर्मचारी अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट देने के बदले  अनुचित तरीके से रिश्वत मांग कर रहा था।
पॉपबता दें कि लिखित और शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच कोलाबा स्थित नौसेना के आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल में चल रही थी। आरोपी कर्मचारी ने उम्मीदवारों से तीस हजार रुपये की डिमांड की थी।

शिकायत मिलने पर उसके परिसर की तलाशी ली गई। इस दौरान कई उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे हिरासत में भेजा गया है।


Share

Related posts

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Amit Kumar

नामांकन में चूक पड़ी भारी, BMC चुनाव से पहले महायुति को दोहरा नुकसान

samacharprahari

अपहरण मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सज़ा

Prem Chand

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़: भारतीय सेना प्रमुख का डीपफेक वीडियो बनाकर भारत-इजराइल-ईरान को लेकर फैलाया गया झूठ

samacharprahari

सत्ता में रहते हैं तो PDA की याद नहीं आती… मायावती का अखिलेश यादव पर सीधा हमला

samacharprahari

कोरोना संकटः विधायक निधि में नहीं होगी कोई कटौती

samacharprahari