ताज़ा खबर
Other

लाडली बहना योजना को बंद नहीं करेगी महायुति सरकार

Share

ठाणे, 06 फरवरी 2025 : महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना को लेकर अजित पवार के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। एकनाथ शिंदे ने महिलाओं के कल्याण के लिए महायुति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि राज्य में लाडकी बहिन योजना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। इससे पहले अजित पवार ने भी कहा था कि यह योजना बंद नहीं होगी। दरअसल महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की बड़ी जीत का श्रेय लाडली बहना योजना को भी दिया जाता है। योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाती हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल हैं। ठाणे शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार कभी भी लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं होने देगी। उन्होंने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। आवास एवं शहरी विकास विभाग का प्रभार संभाल रहे शिंदे ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि हमें लोगों की सेवा करने का एक और मौका मिला है। उन्होंने मुंबई, ठाणे, पुणे और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों में लंबित आवास परियोजनाओं से संबंधित चिंताओं पर चर्चा की।


Share

Related posts

चालू वित्त वर्ष में भी जीडीपी रहेगी निगेटिव : सीतारमण

Prem Chand

दिग्गज ने दिया निवेशकों को चेतावनी, कहा- निवेश कोई खेल नहीं

samacharprahari

मध्य रेलवे ने नियमित टिकट चेकिंग अभियान से 22 लाख का जुर्माना वसूला

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में सितारों की दमदार मौजूदगी

samacharprahari

कंसाई नेरोलैक ने ऐसे रंग बनाने का वादा किया है जो दूसरों की परवाह करते हैं

samacharprahari