ताज़ा खबर
Other

तीन नेपाली समेत पांच ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2024 । क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15.670 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये है। गिरोह नेपाल और हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के नागरिक प्रेम थापा, गंगा गुरुंग थापा, अंकित बुधा, निहाल विहार निवासी मोहम्मद जमाल और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को एक नेपाली नागरिक द्वारा दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में एक स्थानीय ड्रग तस्कर मोहम्मद जमील को चरस की आपूर्ति के बारे में एक सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में और एसीपी राजकुमार की देखरेख में टीम का गठन किया गया।


Share

Related posts

कर लगाने के राज्य के अधिकारों में किसी तरह का अतिक्रमण ठीक नहीं: अजीत पवार

samacharprahari

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला फाइटर पायलट अंतरा मेहता

samacharprahari

किसी की कृपा से नहीं, सेल्फ मेड पार्टी है आरजेडीः लालू यादव

samacharprahari

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मोदी ने कम कराया भारत का स्वाभिमान

Prem Chand

अब जल्‍द होगा चेक बाउंस मामलों का निपटारा

samacharprahari

मुंबई में तीसरे फेज़ में बीएमसी 100 केंद्रों पर कराएगी मुफ्त वैक्सीनेशन

Prem Chand