ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

आग की अफवाह, जान बचाने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री

Share

बेंगलुरु एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 पैसेंजर की मौत, 40 यात्री घायल

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। जलगांव में बुधवार की दोपहर 4:42 बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। परांदा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्री कुचले गए। ट्रेन से कुचलकर 8-10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं

सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मची।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी, जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी वजह से ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई।

 


Share

Related posts

बीजेपी की अकूत दौलत के सामने सभी पार्टी ‘कंगाल’

samacharprahari

राज्य की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे नितिन गडकरी

Prem Chand

अदालत ने कहा-पुलिस जांच ‘संवेदनाहीन और हास्यास्पद’ है

Vinay

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का सरकार को डेडलाइन

Prem Chand

क्रूड ऑयल इम्पोर्ट शर्त की होगी समीक्षा

samacharprahari

मातोश्री के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ करेंगी MP नवनीत राणा

Prem Chand